फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza Conflict: अरब नेताओं ने गाजा में पुनर्निर्माण की योजना पर दिया जोर, गुटेरेस ने की मानवीय सहायता की मांग

Sat, 17 May 2025 08:39 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद

सार

बगदाद में हुए वार्षिक शिखर सम्मेलन में अरब देशों के नेताओं ने गाजा में संघर्ष विराम और पुनर्निर्माण पर चर्चा की। सम्मेलन में गाजा के 20 लाख निवासियों को विस्थापित किए बिना पुनर्निर्माण की योजना पर जोर दिया गया। साथ ही इस अवसर पर यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने मानवीय सहायता की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बगदाद में शनिवार को आयोजित अरब नेताओं के सम्मेलन में इस्राइल और हमास के बीच गाजा पट्टी में संघर्ष विराम पर चर्चा की गई। नेताओं ने गाजा की पुनर्निर्माण के लिए मदद देने का वादा किया, बशर्ते युद्ध समाप्त हो। बता दें कि मार्च में काहिरा में आयोजित एक आपातकालीन अरब लीग सम्मेलन में गाजा के पुनर्निर्माण के लिए एक योजना को मंजूरी दी गई थी, जिसमें गाजा के लगभग 20 लाख निवासियों को विस्थापित किए बिना पुनर्निर्माण किया जाएगा।

इन बड़े नेताओं ने लिया भाग

विज्ञापन

बगदाद सम्मेलन में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी सहित अरब देशों के नेताओं ने भाग लिया। इस सम्मेलन में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी मौजूद थे, जिन्होंने गाजा में इस्राइली बंधकों की रिहाई और क्षेत्र में मानवीय सहायता के प्रवाह की मांग की। जहां गुटेरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र किसी भी प्रकार के बड़ी संख्या में फलस्तीनियों के विस्थापन का विरोध करता है।

ये भी पढ़ें:- Gaza Conflict: गाजा में इस्राइल ने शुरू किया ऑपरेशन गिदोन चैरिएट्स; बंधकों को ऐसे कराएंगे रिहा, जानें योजना
विज्ञापन


इराक के पीएम ने गाजा में सहायता पहुंचाने पर दिया जोर
इस सम्मेलन में इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने  गाजा में सहायता पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा नरसंहार पहले कभी नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि इराक गाजा और लेबनान के पुनर्निर्माण के लिए एक अरब फंड स्थापित करेगा, जिसमें इराक गाजा के लिए 20 मिलियन डॉलर और लेबनान के लिए समान राशि दान करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: मेक अमेरिका हेल्दी अगेन अभियान के सलाहकार बने ब्रिटिश भारतीय डॉक्टर, इन तीन प्राथमिकताओं पर करेंगे काम

संघर्ष विराम के लिए मिस्र लगातार कर रहा प्रयास
वहीं दूसरी ओर मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी ने बताया कि मिस्र, कतर और अमेरिका के साथ मिलकर गाजा में संघर्षविराम के लिए प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि बगदाद सम्मेलन ऐसे समय में हुआ जब हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना मीडिल ईस्ट का दौरा पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने सीरिया के नए राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से मुलाकात भी की थी। हालांकि ट्रंप का दौरा गाजा में संघर्षविराम के लिए कोई ठोस समझौता लेकर नहीं आया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें