फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा: कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगवाएगा एप्पल, टीकाकरण कार्यक्रम की करने जा रहा शुरुआत

Sun, 25 Apr 2021 10:31 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

एप्पल इंक ने शुक्रवार को कहा कि वह एक कार्यक्रम शुरू करने वाला है ताकि उसके कर्मचारी अगर चाहें तो अपने ऑफिस में ही कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं। 
विज्ञापन
एप्पल के कर्मचारी कार्यालयों में स्वैच्छिक कोरोना टीका लगवा सकते हैं - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में एक मई से कोरोना टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत होने वाली है। इस चरण में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसे में कई कंपनियों ने ऐलान किया है कि वे अपने कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने की सुविधा देंगी। इस बीच एप्पल ने भी घोषणा की है कि वह अपने कर्मचारियों को कोरोना टीका लगवाएगा। एप्पल इंक ने शुक्रवार को कहा कि वह एक कार्यक्रम शुरू करने वाला है ताकि उसके कर्मचारी अगर चाहें तो अपने ऑफिस में ही कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं। 

विज्ञापन


एप्पल के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ड्रगस्टोर चेन वॉलग्रेन बूट्स एलायंस इंक के साथ अपने विक्रेता के रूप में काम कर रही है और अपने कर्मचारियों के लिए एक वेबसाइट खोलने की तैयारी में है। गौरतलब है कि सिलिकॉन वैली कंपनियों में से एप्पल पहली ऐसी कंपनी है, जो अपने कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है।

इसके अलावा अप्रैल की शुरुआत में ड्यूश बैंक एजी न्यूयॉर्क में पहला ऐसा बड़ा बैंक बन गया, जिसने यह कहा कि वह अपने कार्यालयों में कर्मचारियों को कोरोना टीकाकरण की सुविधा देगा। वहीं, पिछले महीने अमेजॉन ने भी मिसौरी, नेवादा और कैंसास में फ्रंट-लाइन कर्मचारियों के लिए ऑनसाइट टीकाकरण की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें