फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

France: मैगजीन के फ्रंट कवर पर दिखीं फ्रांस की ये खूबसूरत मंत्री, सरकार से लेकर सड़क तक हो गया बवाल, जानें वज

Mon, 03 Apr 2023 02:29 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

जिस प्लेबॉय मैगजीन के फ्रंट कवर पर शियापा की तस्वीर आई है, उसकी लोकप्रियता की एक बड़ी वजह इसका फ्रंट कवर ही रहा है। जिसे लेकर कई बार विवाद उठे हैं। ऐसे में इस मैगजीन में फ्रांस की एक मंत्री के आने को कई लोगों ने शर्मिंदगी का कारण बताया है।
विज्ञापन
मार्लीन शियापा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैगजीन के कवर पेज पर आना फ्रांस की एक मंत्री के लिए मुसीबत बन गई है। इस वजह से इमैनुएल मैक्रों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, पुरुषों की लाइफस्टाइल मैगजीन प्लेबॉय ने कवर पेज पर फ्रांस की मंत्री मार्लीन शियापा को जगह दी थी। इस वजह से विवाद बढ़ गया है। शियापा मैक्रों सरकार में सामाजिक अर्थव्यवस्था और संघ मामलों की मंत्री हैं। 

शियापा ने हाल ही में प्लेबॉय मैगजीन को 12 पेज का इंटरव्यू दिया था। मैगजीन में मंत्री ने महिला सशक्तिकरण से लेकर समलैंगिकों के अधिकार और गर्भपात जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे थे। इसी इंटरव्यू को कवर करते हुए मैगजीन ने शियापा को कवर पेज पर जगह दी थी, जिसमें उन्होंने सूट पहना हुआ था।

शियापा को क्यों झेलना पड़ा रहा विरोध

दरअसल, जिस प्लेबॉय मैगजीन के फ्रंट कवर पर शियापा की तस्वीर आई है, उसकी लोकप्रियता की एक बड़ी वजह इसका फ्रंट कवर ही रहा है। जिसे लेकर कई बार विवाद उठे हैं। ऐसे में इस मैगजीन में फ्रांस की एक मंत्री के आने को कई लोगों ने शर्मिंदगी का कारण बताया है। बीते कुछ महीनों से फ्रांस सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच एक मंत्री का इस तरह मैगजीन में आना उनके कुछ साथियों से लेकर विपक्षी पार्टियों को भी पसंद नहीं आया है और शियापा को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा है। 

मंत्री ने ट्वीट कर दिया जवाब

प्लेबॉय मैगजीन के कवर को सोशल मीडिया पर शेयर कर मार्लेन ने लिखा- महिलाओं का अपने शरीर पर पूरा अधिकार है, वो अपने शरीर के साथ कुछ भी करने को स्वतंत्र हैं। प्लेबॉय मैगजीन के कवर पर आने के मामले में अपना बचाव करते हुए उन्होंने लिखा कि फ्रांस में महिलाएं आजाद हैं, इससे पिछड़ी सोच वालों को दिक्कत है तो होती रहे।

पहली बार 1953 में छपी थी प्लेबॉय मैगजीन

विज्ञापन

1953 में शुरू हुई प्लेबॉय मैगजीन के संस्थापक संस्थापक ह्यू हेफनर थे, जिनका 2017 में 91 साल की उम्र में निधन हो गया था। मैगजीन अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए चर्चित है। हेफनर ने अपने किचन से मैगजीन का प्रकाशन शुरू किया था। दुनिया में पुरुषों के बीच सबसे अधिक बिकने वाली मैगजीन प्लेबॉय ही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक महीने में मैगजीन की 70 लाख प्रतियां बिकती हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें