फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APEC Summit: बाइडन ने भारत के साथ गहरी साझेदारी का किया वादा, सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 17 Nov 2023 02:50 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सेमीकंडक्टर उद्योग को मजबूत करने के लिए भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के साथ मिलकर काम करने के महत्व को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन
Joe Biden - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को भारत सहित प्रमुख देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर देने के साथ सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। बाइडन ने सेमीकंडक्टर उद्योग को मजबूत करने के लिए भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के साथ मिलकर काम करने के महत्व को भी रेखांकित किया।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने सैन फ्रांसिस्को में आयोजित एपीईसी सीईओ शिखर सम्मेलन में कहा, जैसा कि मैंने वियतनाम की यात्रा पर पहले कहा था, हमारे सहयोगी देशों की साझेदारी में ऐतिहासिक नए चरण को चिह्नित करने के लिए हम भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के साथ सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने प्रौद्योगिकियों और मानकों को आकार देने के लिए नई पहल शुरू की है, जो भविष्य को बदल देगी।
राष्ट्रपति बाइडन ने प्रौद्योगिकियों और मानकों को आकार देने के उद्देश्य से नई पहल की शुरुआत का जिक्र किया, जिससे सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आ सकता है। यह कदम उभरते तकनीकी परिदृश्य की चुनौतियों से निपटने और सहयोग के जरिए नवाचार को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन


भारत इस वैश्विक पहल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अमेरिका और भारत के बीच मजबूत साझेदारी न केवल तकनीकी उन्नति के लिए पारस्परिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक प्रौद्योगिकी परिदृश्य में प्रमुख भागीदार के रूप में भारत के रणनीतिक महत्व को भी रेखांकित करती है।

भारत में है सकारात्मक कारोबारी माहौल : गोयल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को सिलिकॉन वैली में माइक्रोन के सीईओ संजय मेहरोत्रा और यूट्यूब के सीईओ नील मोहन के साथ कई टेक दिग्गजों व कंपनियों के प्रतिनिधियों के मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत में सकारात्मक कारोबारी माहौल और निवेश के आकर्षक अवसरों पर चर्चा की। गोयल ने भारत के युवा और गतिशील प्रतिभा पूल की वजह से बनने वाले निवेश के अवसरों को रेखांकित करते हुए कहा कि युवा प्रतिभा, जीवंत व्यापार की वजह से भारत दुनिया का सबसे आकर्षक निवेश स्थल है।

मजबूत होगी भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी 
गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक तालमेल मजबूत करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के सैन फ्रांसिस्को चैप्टर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ एक बैठक की। गोयल ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे सीए बिरादरी अपने कौशल के साथ भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने में योगदान दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें