फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'हमलावर से कोई मांग न की जाए, ऐसा कैसे हो सकता है?' हमास के आत्मसमर्पण पर ब्लिंकन ने देशों पर साधा निशाना

Thu, 21 Dec 2023 07:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि हमलावर से कोई मांग न की जाए, केवल पीड़ित से ही मांग की जाए? हर कोई इस संघर्ष को खत्म करना चाहता है।
विज्ञापन
Antony Blinken - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस्राइल-हमास युद्ध पर सभी देशों से आह्वान किया है। उन्होंने उन देशों पर निशाना साधा है, जिन्होंने हमास के आतंकियों से नागरिकों के पीछे न छिपने की मांग नहीं की और न ही उनसे हथियार डालने की मांग की है। 
विज्ञापन


ब्लिंकन ने की प्रेस ब्रीफिंग
एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ब्लिंकन ने कहा, 'कई देशों ने इस्राइल-हमास युद्ध को खत्म करने का आग्रह किया है, लेकिन यह कैसे संभव है? आतंकियों की तरफ से कोई मांग नहीं की गई है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने किसी को भी यह कहते हुए नहीं सुना कि वह हमास आतंकियों को नागरिकों के पीछे छिपने से रोकने की मांग कर रहे हैं। या फिर हमास को अपना हथियार डालने के लिए बोल रहे हैं। अगर हमास ने ऐसा किया तो युद्ध कल ही खत्म हो जाएगा। अगर हमास ने ऐसा किया होता तो यह एक हफ्ता पहले ही यह खत्म हो जाता।'

ब्लिंकन ने कहा, 'ऐसा कैसे हो सकता है कि हमलावर से कोई मांग न की जाए, केवल पीड़ित से ही मांग की जाए? हर कोई इस संघर्ष को खत्म करना चाहता है।' इस्राइल का मजबूत समर्थक अमेरिका ने हमास के हमले की निंदा करते हुए सात अक्तूबर को 1200 लोगों के मारे जाने का दावा किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से निर्दोष लोगों का जान बचाने के लिए कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


सात अक्तूबर को हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हमला किया था, जिसमें करीबन 1200 इस्राइली नागरिकों की मौत हो गई थी। वहीं इसके जवाब में इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने गाजा पट्टी में हमला किया। आईडीएफ ने गाजा के स्कूलों और अस्पतालों को नष्ट कर दिया। इस संघर्ष में अबतक 20,000 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें