फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ब्लिंकन ने गाजा युद्ध को लेकर की इस्राइल की आलोचना, कहा- रफाह पर हमले से पैदा हो सकता है स्थायी विद्रोह

Mon, 13 May 2024 03:46 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, अमेरिका का मानना है कि इस्राइली बलों को गाजा से बाहर निकल जाना चाहिए। अमेरिका युद्ध के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और शासन के लिए इस्राइल की विश्वसनीय योजना का भी इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कहा कि इस्राइल केपास रफाह में करीब 14 लाख फलस्तीनी नागरिकों की रक्षा के लिए एक विश्वसनीय योजना का अभाव है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गाजा पट्टी के दक्षिणी शहर रफाह में इस्राइल का हमला स्थायी विद्रोह पैदा कर सकता है, अगर वह सभी हमास आतंकवादियों को मारने में विफल रहता है। 

विज्ञापन


ब्लिंकन ने कहा, अमेरिका का मानना है कि इस्राइली बलों को गाजा से बाहर निकल जाना चाहिए। उन्होंने कहा, अमेरिका युद्ध के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और शासन के लिए इस्राइल की विश्वसनीय योजना का भी इंतजार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, अमेरिका ने अरब देशों और अन्य देशों के साथ सुरक्षा, शासन और गाजा के पुनर्निर्माण के लिए विश्वसनीय योजनाएं बनाने पर काम किया है लेकिन हमें इस्राइल से ऐसा होता नहीं दिख रहा है। हमें यह भी देखने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा, हमास गाजा के कुछ हिस्सों में फिर से उभरा है। रफाह में इस्राइली बलों की भारी कार्रवाई से स्थायी विद्रोह पैदा होने का जोखिम है। उन्होंने कहा, इस्राइल का कहना है कि रफाह में हमास की चार बटालियन हैं। लेकिन वहां दस लाख से ज्यादा लोग जमा हुए हैं। एक सैन्य अभियान से इस्राइल को कुछ शुरुआती सफलता मिल सकती है। लेकिन समस्या का समाधान किए बिना आबादी को भयानक नुकसान होने का जोखिम है।  
विज्ञापन


रफाह पर इस्राइल के हमले की योजना ने तेल अवीव और वॉशिंगटन के बीच पीढ़ियों से चले आ मजबूत संबंधों के बीच तनाव बढ़ा दिया है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुविलन ने रविवार को अपने इस्राइली समकक्ष तजाची हानेग्बी के साथ फोन पर बात की और इस्राइली हमले पर राष्ट्रपति जो बाइडन की चिंताओं को उठाया। सुविलन ने गाजा में हर जगह हमास की हार सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई के वैकल्पिक तरीकों पर चर्चा की और हानेग्बी ने पुष्टि की कि इस्राइल अमेरिका की चिंताओं को ध्यान में रख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें