फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की संघर्ष विराम की अपील वैश्विक, यह हर जगह हो लागू: महासचिव प्रवक्ता

Sat, 02 May 2020 01:45 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
Stephane Dujarric - फोटो : Twitter
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ संघर्ष विराम की अपील वैश्विक है और इसे नियंत्रण रेखा के साथ-साथ हर जगह लागू किया जाना चाहिए। गौरतलब हो कि इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


भारत ने शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के किनारे पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक की हत्या को लेकर विरोध दर्ज कराया। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक संघर्ष विराम के लिए महासचिव की अपील बिल्कुल सही है। यह वैश्विक है, और इसे हर जगह लागू किया जाना चाहिए।


वह नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा बिना किसी कारण की गई गोलीबारी पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। गौरतलब हो कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर वैश्विक संघर्ष विराम की अपील की थी।
विज्ञापन


मंगलवार और बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने पूंछ के कस्बा, किर्नी, शाहपुर और मनकोट सेक्टर में गोलीबारी की। एक भारतीय अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। 

पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को दावा किया था कि नियंत्रण रेखा के पास 29 अप्रैल को भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में 34 वर्षीय एक पाकिस्तानी सैनिक और दो महिलाओं की मौत हो गई थी। डुजारिक ने कहा कि वर्तमान स्थिति पर उन्हें भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह के सहयोगियों से कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें