फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake Indian Currency Case: श्रीलंका में पदस्थ पाकिस्तानी राजनयिक तलब; नकली भारतीय मुद्रा मामले में NIA का समन

Thu, 11 Sep 2025 11:14 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
विज्ञापन
NIA court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तमिलनाडु में चेन्नई स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने नकली मुद्रा मामले में पाकिस्तानी राजनयिक आमिर जुबैर सिद्दीकी को समन जारी किया है। मामला 2018 का है। एनआईए ने सिद्दीकी और दो अन्य के खिलाफ नकली भारतीय मुद्रा नोटों (एफआईसीएन) के प्रचलन में कथित संलिप्तता के लिए आरोप पत्र दायर किया था। सिद्दीकी वर्तमान में श्रीलंका में रहते हैं और पाकिस्तान उच्चायोग में सलाहकार (वीजा) के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी, 121ए और 489-बी के साथ-साथ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 16 और 18 के तहत दर्ज किया गया था। सिद्दीकी को फरार माना गया है। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। कोर्ट ने अब सिद्दीकी को 15 अक्तूबर, 2025 तक अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें