फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: चीन के भ्रष्टाचार रोधी मंत्रालय के पूर्व प्रमुख खुद रिश्वतखोरी में घिरे, करोड़ों डॉलर जुटाए

Mon, 21 Nov 2022 03:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

इन भ्रष्ट तरीकों से भ्रष्टाचार-विरोधी प्रमुख ने खुद ही अवैध रूप से 23.30 करोड़ युआन से अधिक की धनराशि और उपहार स्वीकार किए। यह राशि करीब 3.31 करोड़ अमेरिकी डॉलर होती है। मुकदमे के दौरान, अभियोजकों ने साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसकी प्रतिवादी और उसके वकीलों ने जांच की।

विज्ञापन
Corruption - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के खुफिया व भ्रष्टाचार रोधी मंत्रालय के पूर्व प्रमुख लियू यानपिंग खुद रिश्वतखोरी के आरोपों में घिर गए हैं। उन्हें रिश्वतखोरी का दोषी ठहराया गया है। उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उन पर पिछले महीने 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस से पहले रिश्वतखोरी के आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन


चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार लियू पूर्व में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग और राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग की अनुशासन और पर्यवेक्षण टीम के प्रमुख थे। लियू पर 2001 और 2022 के बीच दूसरों को व्यापार संचालन में मदद करने, मामलों से निपटने, नौकरी की व्यवस्था और लाइसेंस प्राप्त करने में दूसरों की मदद करने को लेकर पद का लाभ उठाने का दोषी ठहराया गया है। 

इन भ्रष्ट तरीकों से भ्रष्टाचार-विरोधी प्रमुख ने खुद ही अवैध रूप से 23.30 करोड़ युआन से अधिक की धनराशि और उपहार स्वीकार किए। यह राशि करीब 3.31 करोड़ अमेरिकी डॉलर होती है। मुकदमे के दौरान, अभियोजकों ने साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसकी प्रतिवादी और उसके वकीलों ने जांच की।
विज्ञापन


लियू ने जताया खेद, सजा का एलान बाद में
अपने अंतिम बयान में लियू ने अपराध कबूल किया और इस पर खेद जताया। शिन्हुआ के अनुसार आरोपों के परीक्षण में जनता के 20 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चीन के सरकारी मीडिया ने कहा कि लियू की सजा का एलान बाद में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें