फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल से भी ज्यादा जरूरी क्या?': मजाक-मजाक में मर्यादा भूले ऑस्ट्रेलियाई पीएम, मंत्री को दिया आपत्तिजनक जवाब

Sun, 15 Nov 2026 09:17 AM IST
अमन मौर्या एएनआई, अंकारा, तुर्किये

सार

तुर्किये में आयोजित COP31 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज और जलवायु मंत्री क्रिस बोवेन की हॉट-माइक पर रिकॉर्ड हुई बातचीत वायरल हो गई है, जिसमें वे फोन को शरीर के अंगों से दूर रखने की सलाह देते नजर आए।
विज्ञापन
एंथनी अल्बनीज, प्रधानमंत्री, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन COP31 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और उनके जलवायु मंत्री क्रिस बोवेन के बीच हुई बातचीत कैमरे में कैद हो गई। 'हॉट-माइक' (गलती से चालू रह गए माइक्रोफोन) पर रिकॉर्ड हुई इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने मंत्री को मोबाइल फोन दिल के करीब रखने से बचने की सलाह दी। हालांकि, बातचीत ने तब दिलचस्प मोड़ ले लिया, जब मोबाइल फोन को शरीर के दूसरे अंगों से दूर रखने को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन


यह बातचीत 31वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP31) के दौरान एक ब्रेक के समय हुई। दोनों नेता मोबाइल फोन को शरीर के अलग-अलग हिस्सों के पास रखने से होने वाले संभावित स्वास्थ्य प्रभावों पर बात कर रहे थे। आरटी (RT) की ओर से साझा किए गए वीडियो में दोनों के बीच हुई यह बातचीत सुनाई दे रही है।

फोन को दिल के पास रखने से क्यों मना किया?
बातचीत की शुरुआत प्रधानमंत्री अल्बनीज ने जलवायु मंत्री क्रिस बोवेन से यह पूछकर की कि क्या वह दाएं हाथ से काम करते हैं। बोवेन के हां कहने पर अल्बनीज ने पूछा कि क्या वह अपना मोबाइल फोन ब्लेजर की बाईं छाती वाली जेब में रखते हैं। मंत्री ने बताया कि वह आमतौर पर ऐसा ही करते हैं।
विज्ञापन


इस पर प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। जब बोवेन ने पूछा कि क्या उन्हें फोन दूसरी तरफ की जेब में रखना चाहिए, तो अल्बनीज ने कहा कि मोबाइल को दिल से दूर रखना चाहिए। उन्होंने इसके पीछे फोन से निकलने वाले सिग्नल और हृदय की धड़कन पर उनके संभावित प्रभाव का हवाला दिया। अल्बनीज ने कहा, 'इसे यहां रखो, दिल से दूर। क्योंकि यह संदेश भेजता रहता है। यह हृदय की गति को प्रभावित कर सकता है।'

इस पर बोवेन ने मजाकिया अंदाज में मोबाइल फोन से निकलने वाले रेडिएशन को थोड़ा रेडियोएक्टिव बताया। प्रधानमंत्री ने भी उनकी बात से सहमति जताते हुए कहा कि यह बात बिल्कुल समझ में आती है।

प्राइवेट पार्ट को लेकर करने लगे मजाक
इसके बाद बातचीत ने अचानक हास्यपूर्ण मोड़ ले लिया। बोवेन ने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर मोबाइल फोन को पैंट की जेब में रखने को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं। उन्होंने बताया कि अब उन्होंने फोन को पैंट की जेब में रखना बंद कर दिया है। इस पर अल्बनीज ने मजाकिया अंदाज में पूछा, 'क्या अपने प्राइवेट पार्ट की वजह से?' बोवेन ने जवाब दिया, 'हां, यह काफी महत्वपूर्ण है।' उन्होंने आगे कहा कि कुछ मायनों में यह दिल से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।

दोनों नेताओं के बीच हुई यह बेबाक बातचीत आरटी की ओर से साझा किए गए वीडियो के बाद चर्चा में आ गई। अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन जैसे गंभीर मंच पर प्रधानमंत्री और उनके मंत्री के बीच इस तरह की अनौपचारिक बातचीत ने लोगों का ध्यान खींचा।

मोबाइल रेडिएशन और शुक्राणुओं की गुणवत्ता पर क्या कहती है स्टडी?
मोबाइल फोन से निकलने वाले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन और पुरुषों की प्रजनन क्षमता के बीच संभावित संबंध को लेकर पहले भी अध्ययन किए गए हैं। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के माध्यम से उपलब्ध 2014 के एक अध्ययन में सीधे मोबाइल फोन रेडिएशन के संपर्क का शुक्राणुओं की गुणवत्ता पर प्रभाव जांचा गया था।

अध्ययन में रेडिएशन के संपर्क में आए समूह और संपर्क में नहीं आए समूह की तुलना की गई। इसमें रेडिएशन के संपर्क वाले समूह में शुक्राणुओं की आगे बढ़ने की क्षमता (प्रोग्रेसिव मोटिलिटी) कम और डीएनए फ्रैगमेंटेशन अधिक पाया गया। अध्ययन के निष्कर्षों में मोबाइल फोन रेडिएशन के संपर्क, शुक्राणुओं के डीएनए में टूट-फूट और उनकी गतिशीलता में कमी के बीच संबंध की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें