फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पकिस्तान में एक और पोलियो अधिकारी की गोली मारकर हत्या

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 07 May 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

पाकिस्तान में नौ दिनों बाद पोलिया अधिकारी की गोली मारकर हत्या का एक और मामला सामने आया है। बच्चों को पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से बचाने का काम करने वाले इन लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं। एक के बाद एक हमला और हत्या को देखते हुए पाकिस्तान में पोलियो अभियान पर ही रोक लगा दी गई थी।



इस बार 35 वर्षीय अब्दुल्ला जन की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। अब्दुल्ला मोटरबाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी उनपर हमला हो गया। मामला रविवार का है। जब अब्दुल्ला को अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनके शरीर पर एक नहीं बल्कि कई गोलियों के निशान थे।


मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी जारी है। मृतक के परिवार का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।  


बता दें बीते महीने पाकिस्तान में पोलियो कर्मियों पर लगातार हो रहे हमलों के कारण सरकार ने पोलियो रोधी अभियान पर रोक लगा दी थी। इन कर्मियों पर किसी एक जिले में नहीं बल्कि पूरे देश में हमले हो रहे थे। ये रोक अनिश्चित अवधि के लिए लगाई गई थी। 


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के साथ जुड़े यूनियन काउंसिल पोलियो अधिकारी का कहना है कि अब्दुल्ला एक महीने के भीतर हमले का शिकार होने वाले पांचवें पोलियो अधिकारी हैं। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में एक महिला पोलियो कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक महिला के साथ एक अन्य महिला भी थी, जो इस हमले में घायल हो गई थी।


इस घटना से एक दिन पहले ही पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने पोलियो रोधी दवा पिलाने वाले दल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी इमरान खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं आठ अप्रैल को भी डब्लूएचओ के साथ काम करने वाले एक अन्य यूनियन काउंसिल अधिकारी की हत्या कर दी गई थी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next