फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 के बजट से नाराज प्रदर्शनकारियों ने ग्वाटेमाला की संसद भवन में लगाई आग 

Mon, 23 Nov 2020 04:25 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ग्वाटेमाला सिटी
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने ग्वाटेमाला की संसद भवन में लगाई आग  - फोटो : twitter
विज्ञापन

ग्वाटेमाला में अगले वर्ष के बजट को मंजूरी देने के विरोध में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। नाराज प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को संसद भवन में तोड़फोड़ की और एक हिस्से को आग के हवाले कर दिया। बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के मद में कटौती की गई है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ग्वाटेमाला सिटी में शनिवार को करीब सात हजार प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और बजट वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सांसदों ने आपसी बातचीत से ही बजट पारित कर दिया, जबकि देश हाल में आए चक्रवाती तूफानों और कोरोना महामारी से जूझ रहा है। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के एक हिस्से में आग लगा दी और तोड़फोड़ की।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैसके गोले दागे, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि बजट में सांसदों ने अपने भोजन का भुगतान करने के लिए धनराशि तो मंजूर की, लेकिन कोरोना मरीजों और मानवाधिकार एजेंसियों के लिए धन में कटौती की है। इसकी वजह से लोग नाराज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें