संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण(USGS) के अनुसार, शुक्रवार को इंडोनेशिया में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 दर्ज की गई। यूएसजीएस के मुताबिक, ये भूकंप भारतीय समयानुसार तीन बजकर 45 मिनट पर इंडोनेशिया के तुबन से 96 किमी उत्तर में आया।