फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Armed Attack: मैक्सिको के जुआरेज शहर में जेल पर हमला, 10 सुरक्षाकर्मियों सहित 14 की मौत, दर्जनों कैदी फरार

Mon, 02 Jan 2023 07:54 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हमलावर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब सात बजे बख्तरबंद वाहनों में जेल पहुंचे और गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्सिको के सीमावर्ती शहर जुआरेज शहर में एक जेल में कुछ हमलावरों ने गोलियां चला दीं। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अधिकारी ने बताया कि जेल हमले में मरने वालों में 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी थे, जबकि 13 अन्य घायल हुए और कम से कम 24 भाग निकले।

विज्ञापन


हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका कि हमला किसने किया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हमलावर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब सात बजे बख्तरबंद वाहनों में जेल पहुंचे और गोलियां चलाईं। शहर के एक अलग हिस्से में, बाद में दिन में दो और ड्राइवरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र हमले में उनकी मौत हुई है। राज्य अभियोजक ने यह नहीं बताया कि क्या तीनों घटनाएं संबंधित थीं।

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई, जब जेल में बंद कैदियों के अपने परिवारों से मिलने का समय था। इसी दौरान सुबह लगभग 7 बजे कुछ बंदूकधारी एक गाड़ी से जेल में घुस आए और सुरक्षा अधिकारियों को गोली मार दी। इस डर के माहौल में 24 कैदी जेल से भाग निकले।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन ने जो बयान जारी किया है, उसके मुताबिक, जिस वक्त यह घटना हुई, उससे कुछ ही मिनट पहले एक अन्य स्थान पर कुछ हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। शहर की पुलिस उस घटना में चार बदमाशों का पीछा करने में लगी थी, जिन्हें बाद में घेर कर ढेर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें