फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच ब्रिटेन ने दूसरे देशों में फंसे अपने 13,500 नागरिकों को निकाला

Tue, 12 May 2020 01:35 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए लगभग सभी देशों ने अपने यहां लॉकडाउन के साथ परिवहन पर भी पाबंदियां लगाई हुई हैं, इसकी वजह से कई विदेशी नागरिक दूसरे देशों में फंसे हुए हैं। हालांकि अब धीरे-धीर कई देशों ने दूसरे देशों में फंसे अपने नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में ब्रिटेन ने भी दूसरे देशों से अपने नागरिकों को विशेष विमानों से निकालना शुरू कर दिया है। ब्रिटिश अधिकारियों के मुताबिक सरकार ने अब तक 27 विभिन्न देशों एवं क्षेत्रों से 142 विशेष चार्टर विमानों की मदद से 30,000 लोगों की स्वदेश वापसी कराने में सफल रहे हैं।

विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन की वजह से भारत में फंसे करीब 13,500 ब्रिटिश नागरिकों को 58 विमानों की मदद से स्वदेश लाया गया है और वे दुनियाभर से फंसे हुए ब्रिटिश नागरिकों को सुरक्षित घर लाने के लिए दिन-रात लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें