फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drone Near US Base: अमेरिकी सैन्य बेस के पास संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप, हेगसेथ-रुबियो वहीं थे मौजूद

Thu, 19 Mar 2026 10:38 AM IST
Nitin Gautam वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित एक सैन्य अड्डे के ऊपर संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद अमेरिका में हाई अलर्ट है और हालात की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठकें हो रही हैं। गौरतलब है कि जिस सैन्य अड्डे के ऊपर संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया, वहां अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री का आवास है। यही वजह है कि इस घटना के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। 
विज्ञापन
अमेरिकी सैन्य अड्डे के ऊपर दिखा संदिग्ध ड्रोन - फोटो : अमर उजाला/एआई जनित तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया संकट गहराता जा रहा है और पश्चिम एशिया के विभिन्न देश इसकी जद में हैं। अब इसकी आंच अमेरिका की जमीन तक पहुंचती दिख रही है। दरअसल गुरुवार को अमेरिका के एक सैन्य अड्डे के ऊपर संदिग्ध ड्रोन मंडराता दिखाई दिया। जिस सैन्य अड्डे पर ड्रोन मंडरा रहा था, उस सैन्य अड्डे में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के आवास हैं। यही वजह है कि इस घटना के बाद अमेरिका में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के आवास शिफ्ट करने की चर्चा
वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे फोर्ट मैकनेयर के ऊपर संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया। हालांकि अभी तक पता नहीं चल सका है कि यह ड्रोन कहां से आया था। इस घटना के बाद मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के आवास इस सैन्य अड्डे से स्थानांतरित करने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद अमेरिका में हाई अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉशिंगटन में सैन्य अड्डे के ऊपर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद व्हाइट हाउस के उच्च अधिकारियों ने बैठकें की। घटना के बाद अमेरिका में अलर्ट है। ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और कई अन्य वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की मौत के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए अमेरिका में हाई अलर्ट है। अमेरिकी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अमेरिका के राजनयिक मिशनों के लिए भी सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- West Asia Live: पश्चिम एशिया के अहम ऊर्जा ठिकाने निशाने पर, सऊदी अरब भी ईरान के खिलाफ कर सकता है हमले
विज्ञापन


कितना अहम है ये सैन्य अड्डा
अमेरिका का फोर्ट मैकनेयर सैन्य अड्डा, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और पेंटागन के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का घर है। यहां आमतौर पर अमेरिकी सरकार के लोग नहीं रहते, लेकिन फिलहाल सुरक्षा चिंताओं के चलते कई नेता इस सैन्य अड्डे को अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। यह सैन्य अड्डा अमेरिकी संसद और व्हाइट हाउस के करीब स्थित है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें