फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा पर तनाव के बीच भारत के साथ अमेरिका, पूर्व राजनयिक वेल्स ने ट्वीट से दिया संदेश

Sun, 14 Jun 2020 01:59 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
विज्ञापन
भारत-चीन-अमेरिका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेरिका में दक्षिण एशियाई मामलों की पूर्व राजनयिक एलिस जी. वेल्स ने भारतीय सीमा पर चीन द्वारा की जा रही कार्रवाई के संदर्भ में अमेरिका के भारत के साथ खड़े रहने की बात कही है। उन्होंने कहा, चीन द्वारा भारत की अखंडता के खिलाफ किए जा रहे हमले को नाकाम करने के लिए अमेरिका हर तरह से भारत के साथ हैं।

विज्ञापन


यूएस-इंडिया दोस्ती जैसे हैशटैग के साथ वेल्स ने ट्वीट किया कि ये महत्वपूर्ण है कि भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए अमेरिका हमेशा भारत के साथ ही खड़ा होगा। बता दें कि चीनी सेना ने लद्दाख सेक्टर और सिक्किम में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के नजदीक मई के पहले हफ्ते में निर्माण कार्य शुरू किया था।

यह भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र : क्या मोदी-जिनपिंग की बातचीत से ही खत्म होगा सीमा का तनाव
विज्ञापन


इस दौरान चीनी सैनिक नाकू ला तक पहुंचे, जहां भारतीय सैनिकों के संग उनका सामना हो गया। इसके बाद 27 मई को ट्रंप ने कहा था कि दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए वो मध्यस्थता कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि भारत और चीन दोनों ही देश शांतिपूर्ण तरीके से राजनयिक और सैन्य बातचीत के जरिए इस विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर भारत और चीन के बीच सैन्य अधिकारियों की बैठकें भी हो चुकी हैं, परंतु कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।

यह भी पढ़ें: जानिए, चीन ने क्यों पीछे हटाई अपनी सेना, क्या धौंस नहीं आ रही है काम?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें