क्या परमाणु हथियार पाकिस्तान में सुरक्षित है? इस बात पर जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा पाकिस्तानी परमाणु हथियार की आईएईए निगरानी की मांग पर आतंकियों का पनाहगाह पड़ोसी बौखला उठा है। जिसके बाद पाकिस्तान ने दलील दी है कि उसके परमाणु हथियार पूरी तरह सुरक्षित हैं।
आतंकवादियों का पनाहगाह पाकिस्तान अब एक बार फिर गीदड़भभकी पर उतर गया है। जहां पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि उसके परमाणु हथियारों की सुरक्षा प्रणाली और कमांड एंड कंट्रोल स्ट्रक्चर पूरी तरह मजबूत और भरोसेमंद हैं। विदेश मंत्रालय ने यह बयान एक मीडिया सवाल के जवाब में दिया, जिसमें पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे पास एक मजबूत और व्यापक परमाणु सुरक्षा व्यवस्था है, और हमें अपने कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम पर पूरा भरोसा है।
बता दें कि यह बयान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी में होने चाहिए क्योंकि ऐसे गैर-जिम्मेदार देश में वे सुरक्षित नहीं हैं।
संघर्ष विराम पर पाकिस्तान
इसके साथ ही पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि भारत के साथ संघर्ष विराम जारी है और हम इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पाकिस्तान इस संघर्ष विराम को सफल बनाने और तनाव कम करने तथा फिर स्थिरता और मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध है।