भारत-कनाडा के बीच इन दिनों विवाद जारी है। दोनों देशों के विवाद के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी मामले में टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के कारण अमेरिका काफी चिंतित है। मामले में जांच बेहद आवश्यक है। बता दें, हाल ही ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए थे।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुकवार प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए गए आरोपों के कारण चितिंत हैं। हम मामले में कनाडाई सहयोगियों से बातचीत कर रहे हैं। सिर्फ बातचीत ही नहीं बल्कि करीब से मामले पर नजर भी बनाए हुए हैं, समन्वय कर रहे हैं। मामले में कनाडाई जांच एक निष्कर्ष पर पहुंचे, यह बेहद जरूरी है।
ट्रूडो की गठबंधन सरकार में दरारें
कनाडाई पीएम ने भारत सरकार पर लगाए आरोप
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को आरोप लगाए थे कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। ट्रूडो ने कहा था कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों के पास यह मानने के कारण है कि भारत सरकार के एजेंटों ने ही निज्जर की हत्या की है। कनाडाई एजेंसियां निज्जर की हत्या में भारत की साजिश की संभावनाओं की जांच कर रही हैं। ट्रूडो ने जोर दिया कि कनाडा की धरती पर कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी भी प्रकार की संलिप्तता अस्वीकार्य है।