फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन भारत के साथ लगी पूर्ववर्ती सीमाओं पर कर रहा है घुसपैठ: अमेरिकी सांसद

Fri, 26 Jun 2020 09:21 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी सांसद जिम इनहोफे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद का कहना है कि चीन भारत के साथ पूर्ववर्ती सीमाओं में घुसपैठ कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजिंग कोविड-19 की परिस्थिति का इस्तेमाल हर दिशा में हमला करने के लिए कर रहा है। चीन ने विशेष रूप से हर दिशा में हमला करने के लिए महामारी का उपयोग किया है।

विज्ञापन

अमेरिकी सांसद जिम इनहोफे जोकि सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष हैं उन्होंने कहा, ‘उन्होंने दक्षिण चीन सागर में ताइवान, मलेशियाई, वियतनामी और इंडोनेशियाई के जहाजों को परेशान किया और उनका विरोध किया। उसने कोविड-19 को लेकर ऑस्ट्रेलिया को चुप कराने के लिए अपने पास मौजूद हर चीज का उपयोग किया है।’




अब उसने (ड्रैगन ने) 20 भारतीय सैनिकों पर कील लगे बेसबॉल बैट से हमला किया। चीन लगातार भारत के साथ लगती सीमाओं पर अपनी सेना की घुसपैठ जारी रखी हुई है। इनहोफे ने यह बात सीनेट फ्लोर पर राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम से समर्थन में कहीं। उन्होंने कहा कि इसके जरिए चीन और रूस को कड़ा संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन


अमेरिकी सांसद ने कहा कि आप हमें नहीं हरा सकते हैं इसलिए कोशिश भी मत करना। हम जानते हैं कि जिस तरह से हम शांति बनाए रखते हैं यह हमारी ताकत का प्रदर्शन है। हमारे पास दुनिया में सबसे बेहतरीन सेना है और हमारे दुश्मनों को इसके बारे में पता होना चाहिए। लेकिन हम आराम नहीं कर सकते हैं। हमें राष्ट्रीय रक्षा रणनीति को लागू करना चाहिए क्योंकि हमारा तुलनात्मक सैन्य लाभ अभी खतरे में है।

इनहोफे ने कहा कि चीन और रूस बहुत जल्दी हमारे स्तर तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन और रूस ने अपनी सेना पर निवेश करना शुरू किया है। सांसद ने कहा कि दोनों ने कई चीजों को लेकर गुमराह किया है जिसमें उनके सैन्य बजट की राशि भी शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें