स्मार्टफोन से चल जाएगा कोरोना वायरस का पता (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अमेरिका की एक शोधकर्ता टीम ने दावा किया है कि जल्द ऐसी तकनीक आने वाली है जिससे स्मार्टफोन पर छींकने या खांसने से इस बात का पता चल जाएगा कि कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है या नहीं। इसके लिए टीम एक सेंसर बना रही है जिसे फोन से जोड़ा जा सकेगा।
शोधकर्ताओं की टीम का कहना है कि सेंसर को स्मार्टफोन से जोड़ने पर यह एक मिनट में पता लगा लेगा कि जिस व्यक्ति ने स्मार्टफोन पर छींका या खांसा है उसे कोविड-19 संक्रमण है या नहीं। सेंसर विकसित करने वाली टीम के प्रमुख प्रोफेसर मसूद तबीब-अजहर का कहना है कि उन्होंने इस सेंसर को करीब एक साल पहले बनाना शुरू किया था।
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य जीका वायरस का पता लगाना था। डिवाइस का प्रोटोटाइप एक इंच चौड़ा है। इसे ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से जोड़ सकते हैं। यूजर को अपने सलाइवा का माइक्रोस्कोपिक पार्टिकल डालने के पहले फोन के चार्जिंग पोर्ट में सेंसर लगाकर एप को चालू करना होगा। इसके एक मिनट बाद मोबाइल की स्क्रीन पर परिणाम आ जाएगा।
बता दें कि कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में बीते 24 घंटे में 1500 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 90,000 के पार हो गई है।