फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल और दवा आपूर्ति में ट्रंप का चीन को झटका, आदेश पर हस्ताक्षर

Sat, 08 Aug 2020 07:01 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने टिकटॉक और वीचैट के अलावा चीन को झटका देने वाले एक और कार्यकारी आदेश पर दस्तखत किए  हैं। उन्होंने इस आदेश पर हस्ताक्षरर करते हुए कुछ संघीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि वे अमेरिका से मेडिकल सामग्री और दवाओं की खरीदी करते वक्त प्राथमिकताएं तय करें। इस आदेश में कहा गया है कि देश की एजेंसियां अब अमेरिकी स्रोत से ही दवाइयां खरीदें।

विज्ञापन


इसके साथ ही दवाओं व चिकित्सा आपूर्ति के लिए अमेरिका आगामी चार वर्षों में अपनी निर्भरता चीन व अन्य देशों के साथ खत्म कर देगा। हालांकि आदेश का दायरा अस्पष्ट है, क्योंकि अमेरिका को भारत बड़ी मात्रा में जेनेरिक दवाएं देता है जबकि भारत इन दवाओं में कच्चे माल का करीब 68 फीसदी हिस्सा चीन से लेता है।


यद्यपि ट्रंप ने चीन पर भड़कते हुए यह जरूर कहा कि बीजिंग को अमेरिका और दुनिया पर घातक कोरोना वायरस फैलाने की कीमत चुकानी होगी। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चीन ने अमेरिका और दुनिया का बहुत बुरा किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें