फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोरोना वायरस की हर दिन जांच कराएंगे ट्रंप, चीन पर फिर बोला हमला

Fri, 08 May 2020 09:28 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सैन्य सहयोगी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद, उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह हर रोज कोविड-19 की जांच कराएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, ट्रंप के सैन्य सहयोगी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इस कारण ट्रंप प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह उनसे ज्यादा संपर्क में नहीं आए थे। 


व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'मैं उनसे बहुत कम संपर्क में आया। मैं जानता हूं कि वह कौन हैं। वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। लेकिन मैं उनके बहुत कम संपर्क में आया था। उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी उनसे बहुत कम संपर्क में आए थे। लेकिन माइक और मेरी जांच की गई। हम दोनों की जांच की गई।'
विज्ञापन


एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, 'वह, उपराष्ट्रपति और व्हाइट हाउस के अन्य कर्मचारी कोरोना वायरस की हर रोज जांच करवाएंगे।' उन्होंने कहा, 'मैंने अभी हाल ही में अपनी जांच करवाई है। वास्तव में, मैं एक कल करवाया था और एक आज और दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई। माइक ने भी जांच करवाई जो नेगेटिव आई।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'वे जांच करते हैं और यह आपके मन के भ्रम को दूर करता है। यह वही है जो मैं कह रहा हूं। जांच से हर चीज सामने नहीं आ सकती है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या करते हैं, परीक्षण सब कुछ नहीं बता सकता। इसलिए हम सप्ताह में एक बार जांच करते हैं। लेकिन अब हम हर दिन एक बार जांच करवाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें