फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं बार दादा बने राष्ट्रपति ट्रंप, बेटे एरिक की पत्नी लारा ने बेटी को जन्म दिया

Wed, 21 Aug 2019 02:58 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 10वीं बार दादा बन गए हैं। उनके बेटे एरिक की पत्नी लारा ने बेटी को जन्म दिया है। एरिक ने सोमवार देर रात ट्वीट कर कहा कि लारा और मैं कैरोलिना डोरोथी ट्रंप के इस दुनिया में आने से बेहद खुश हैं। दंपती का यह दूसरा बच्चा है।

विज्ञापन


बता दें कि 73 साल के राष्ट्रपति की तीन शादियां हुई हैं, जिनसे उन्हें पांच बच्चे हैं। उनके दो सबसे बड़े बच्चों डोनाल्ड जूनियर और इवांका के पहले से पांच और तीन बच्चे हैं। दादा बनने के बाद ट्रंप को लोगों की बधाइयां मिल रही है। 

ट्रंप का वादा, ग्रीनलैंड में नहीं बनाएंगे होटल

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर वादा किया कि ग्रीनलैंड में वह आलीशान होटल नहीं बनाएंगे। बता दें कि हाल में खबर आई थी कि ट्रंप दुनिया के सबसे बड़े द्वीप ग्रीनलैंड को खरीदना चाहते हैं। इसके बाद रविवार को ट्रंप ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह ग्रीनलैंड खरीदने के इच्छुक हैं लेकिन यह उनके प्रशासन की प्राथमिकता में नहीं है।
विज्ञापन


ट्रंप के इस बयान के बाद ट्विटर पर एक मीम वायरल हुआ। इसमें ग्रीनलैंड के तट पर बने रंग-बिरंगे छोटे-छोटे घरों के बीच सुनहरे रंग का ट्रंप इंटरनेशनल होटल दिख रहा है। ट्रंप के बेटे एरिक ने भी इंस्टाग्राम पर इस मीम को पोस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें