फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने स्वीकारा राष्ट्रपति उम्मीदवारी का नामांकन, कहा- जल्द पूर्ण रोजगार वापस लाएंगे

Fri, 28 Aug 2020 09:23 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

नवंबर में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं और दोनों ही पार्टियां जोरो शोरों से प्रचार कर रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्ल्किन पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवारी का नामांकन आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। इस बार ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन हैं।

विज्ञापन



स्टेज पर जाने से पहले उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप का परिचय दिया। ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन (आरएनसी) के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस के ‘साउथ लॉन’ में नामांकन स्वीकार किया।

ट्रंप ने कहा कि मैं आज रात आपके समर्थन के साथ यहां खड़ा हूं, पिछले चार शानदार वर्षों में हमने जो असाधारण प्रगति की है.... उस पर गर्व है और अगले चार वर्षों में भी हम अमेरिका के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि अगले चार सालों में अमेरिका की ऐतिहासिक अर्थव्यवस्था तैयार करेंगे और जल्दी ही पूर्ण रोजगार देश में वापस आएगा।
विज्ञापन


ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ मंच तक आए थे। इवांका ने कोविड-19 के दौरान अपने पिता के कदमों और आर्थिक नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि चार साल पहले, मैंने आपसे कहा था कि मैं संघर्ष के वक्त अपने पिता के साथ खड़ी रहूंगी और चार साल बाद मैं यहां हूं।

उन्होंने कहा कि पापा, लोग आप पर अपरंपरागत होने के कारण निशाना साधते हैं लेकिन आपके सच्चे होने की वजह से मुझे आपसे प्यार है और प्रभावशाली होने के लिए मैं आपका सम्मान करती हूं। इवांका ने कहा कि वाशिंगटन ने डोनाल्ड ट्रंप को नहीं बदला, डोनाल्ड ट्रम्प ने वाशिंगटन को बदल दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें