फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-India: अमेरिकी सांसद सुहास बोले- भारत पर शुल्क लगाना गलत, इससे दोनों देशों में व्यापार युद्ध छिड़ जाएगा

Tue, 19 Nov 2024 07:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन

सार

अमेरिका के नवनिर्वाचित सांसद सुहास सुब्रमण्यम ने कहा, मैं भारत पर शुल्क लगाने का समर्थन नहीं करता। मुझे लगता है कि यह सचमुच बहुत बुरा होगा। इससे व्यापार युद्ध छिड़ जाएगा।
विज्ञापन
सुहास सुब्रमण्यम (फाइल) - फोटो : वर्जीनिया असेंबली वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित सांसद सुहास सुब्रमण्यम ने कहा है कि वह भारत पर शुल्क लगाने के विरोध में हैं क्योंकि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध छिड़ जाएगा। सुब्रमण्यम ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा भारतीय निर्यात पर उच्च शुल्क लगाए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा, मैं भारत पर शुल्क लगाने का समर्थन नहीं करता। मुझे लगता है कि यह सचमुच बहुत बुरा होगा। इससे व्यापार युद्ध छिड़ जाएगा।

विज्ञापन


सुब्रमण्यम में कहा, मुझे नहीं लगता कि भारत पर लगाया गया शुल्क किसी भी देश के लिए अच्छा है। ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने से पहले भारत की शुल्क संरचना पर निशाना साधा था और चीन एवं भारत जैसे देशों पर पारस्परिक कर लगाने की बात की थी। ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के साथ ही भारतीय निर्यात पर अधिक शुल्क लगने की संभावना है। सुब्रमण्यम ने कहा, ऐसे कई व्यवसाय हैं जो भारत में वास्तव में बहुत अच्छा काम करते हैं और कई भारतीय कंपनियां अमेरिका में विस्तार कर रही हैं इसलिए हमारे देश आर्थिक रूप से जितना मिलकर काम करेंगे, हम उतने ही मजबूत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें