फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: राजा कृष्णामूर्ति ने कहा- जो बाइडन प्रशासन से अतिरिक्त टीके मुहैया करने का प्रयास जारी 

Mon, 31 May 2021 05:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने हावर्ड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वेबिनार में कहा, मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति से हमारी आठ करोड़ अतिरिक्त खुराकों का हिस्सा मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया, लेकिन अब मैं और भी बड़ा प्रस्ताव रख रहा हूं।
विज्ञापन
राजा कृष्णमूर्ति - फोटो : Twitter - @CongressmanRaja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर के बीच लोगों की मदद के लिए भारत अमेरिका से टीके मंगवाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने रविवार को बताया कि वह हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि बाइडन प्रशासन कोरोना से जूझ रहे भारत को टीके की वे अतिरिक्त खुराकें मुहैया कराए, जो अमेरिका में प्रयोग नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन


गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, भारतीय विश्वविद्यालय संघ और अमेरिका के हावर्ड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वेबिनार में उन्होंने कहा, मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति से हमारी आठ करोड़ अतिरिक्त खुराकों का हिस्सा मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया, लेकिन अब मैं और भी बड़ा प्रस्ताव रख रहा हूं।

उन्होंने कहा, मैं विश्व की 60 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण के अमेरिकी कार्यक्रम का समर्थन करूंगा। यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत और अन्य देशों के समुदायों में रोग प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो।
विज्ञापन


भारतीय-अमेरिकी सांसद ने कहा, हमें इस कार्यक्रम का समर्थन करना चाहिए और हर जगह सभी की मदद करनी चाहिए, क्योंकि अगर कोरोना कहीं पर भी रहता है, तो यह सभी के लिए खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें