सीरिया के उत्तर-पूर्वी इलाके में रविवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। क्रैश में अमेरिकी सेवा के 22 सदस्य घायल हो गए थे। अमेरिका के सेंट्रल कमांड का कहना है कि घायलों में से 10 लोगों को इलाज के लिए बाहर भेजा गया है। कमांड का कहना है कि क्रैश किस वजह से हुआ, अभी इसकी जानकारी नहीं है। एक्सपर्ट्स कारणों की तलाश के लिए जांच कर रहे हैं। हालांकि, कमांड ने यह साफ कर दिया है कि वहां उस दिन कोई दुश्मनों की तरफ से कोई गोलीबारी भी नहीं हुई है।
बता दें, ईरान ने सीरिया में मार्च 2023 में लगातार दो हमले किए थे। इसमें अमेरिकी सैनिकों के सिर में काफी चोट आई थी।