फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 31.7 प्रतिशत की आई गिरावट

Fri, 28 Aug 2020 12:32 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाल्टीमोर
विज्ञापन
gdp down - फोटो : SELF
विज्ञापन

अमेरिका की अर्थव्यवस्था में दूसरी तिमाही अप्रैल-जून में सालाना आधार पर 31.7 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गयी। अमेरिकी सरकार के बृहस्पतिवार को जारी अनुमानों के मुताबिक यह देश की अर्थव्यवस्था में किसी तिमाही में रिकार्ड गिरावट है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस संकट के चलते काफी संघर्ष से गुजर रही है।

विज्ञापन


वाणिज्य विभाग ने अमेरिका के पिछली तिमाही के सकल घरेलू उत्पादों (जीडीपी) अनुमानों को भी घटा दिया है। जुलाई के अंत में आकलन के बाद इसके सालाना आधार पर 32.9 प्रतिशत से थोड़े कम रहने का अनुमान है।

इससे पहले देश की अर्थव्यवस्था में सबसे तेज तिमाही गिरावट 1958 में 10 प्रतिशत दर्ज की गयी थी। देश में अर्थव्यवस्था के रिकॉर्ड रखने की शुरुआत 1947 से हुई।
विज्ञापन

अमेरिका में बेरोजगारी अब भी 10.2 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी हुई है। हर सप्ताह करीब 10 लाख लोग बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच बेरोजगारी भत्ते के रूप में उन्हें मिलने वाली मदद कम हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें