अमेरिकी रियल एस्टेट कंपनी ने क्रिसमस पर अपने 198 कर्मचारियों को 10 मिलियन डॉलर का बोनस बांटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हिसाब से हर कर्मचारी को हाथ में कंपनी ने 36 लाख रुपये का बोनस दिया है। इस पूरे मामले की खास बात यह है कि यह बोनस कर्मचारियों के लिए सरप्राइज था क्योंकि उन्हें इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंट जॉन प्रॉपर्टीज नाम की कंपनी ने यह बोनस टार्गेट पूरा होने की खुशी में दिया। कंपनी के मालिक 81 साल के एडवर्ड सेंट जॉन ने अपने कर्मचारियों को सरप्राइज देते हुए उनके हाथ में एक लाल लिफाफा दिया और जब उन्होंने इसे खोलकर देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह खुशी उन्हें तब मिली जब सभी एकसाथ क्रिसमस डिनर कर रहे थे।