फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध अभ्यास 2019: जब अमेरिकी सैनिकों के बैंड ने बजाया भारत का राष्ट्रगान, देखें वीडियो

Thu, 19 Sep 2019 08:37 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रगान बजाते अमेरिकी सैनिक - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय सेना और अमेरिकी सेना का सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी के नजदीक ज्वॉइंट बेस लुईस मैककॉर्ड में पांच सितम्बर से 16 सितंबर तक चला। समापन दिवस पर अमेरिकी सैनिकों के बैंड ने भारतीय राष्ट्रगान को गाया। इस मौके पर भारतीय सेना के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


युद्ध अभ्यास 2019 के तहत भारतीय सैनिकों का एक दस्ते ने अपना रणकौशल का प्रदर्शन अमेरिकी सैनिकों के साथ किया। युद्ध अभ्यास-2019 में भारतीय सेना और अमेरिकी सेना ने साथ मिलकर अपनी युद्धक कला को और अधिक प्रभावी बनाया। इस दौरान भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत 'बदलूराम का बदन' पर डांस करते दिखे। 

इस साझा सैन्य अभ्यास में विभिन्न प्रकार की सैन्य गतिविधियां की गईं, ताकि एक दूसरे के संगठनात्मक ढांचे एवं युद्ध प्रक्रियाओं को समझा जा सके। यह अभ्यास 18 सितंबर को समाप्त हुआ जिसमें साझा युद्धकौशल, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई और आपसी समन्वय पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन


यह भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण एवं रक्ष सहयोग है। इस युद्ध अभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे की विशेषज्ञता, नियोजन और संचालन क्रियान्वयन के अनुभवों को सीखती हैं।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देशय दोनों देशों की सेनाओं के बीच आतंक विरोधी ऑपरेशन में दक्षता को वृद्धि करना है। यह युद्ध अभ्यास 2019 का 15वां संस्करण था। यह युद्ध अभ्यास दोनों देशों के सशस्त्र बलों को ब्रिग्रेड स्तर पर संयुक्त नियोजन के साथ बटालियन स्तर पर एकीकृत रूप से प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें