फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: यौन संबंध से जीका संक्रमण का पहला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के टेक्सास में यौन संक्रमण के जरिए जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है।
विज्ञापन


द सेंटर फॉर डिजीज एंड प्रीवेंशन ने इस बात की पुष्टि की है कि दल्लास काउंटी में एक व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित हुआ है।

दल्लास काउंटी के एक अधिकारी ने कहा कि वो बीमार इंसान एक ऐसे व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने के बाद जीका वायरस के संक्रमण का शिकार हुआ जो उस देश से आया था जहां ये वायरस पाया जाता है।

अमेरिका में अभी तक इस बात के कोई सुबूत नहीं मिले हैं कि मच्छरों के जरिए ये वायरस फैल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

अमेरिका में इस वायरस के मिलने का पहला मामला

अमेरिका में इस वायरस के पाए जाने का ये पहला मामला है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को ही जीका वायरस को अतंरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के लिए खतरा करार दिया था।

दल्लास काउंटी स्वास्थ्य और मानवसेवा विभाग के निदेशक जकारी थॉमसन ने इस बारे में कहा, ''अब जब कि हम जानते हैं कि यौन संबंध बनाने से ये वायरस एक से दूसरे तक जा सकता है, इस वायरस से कैसे बचा जाए इस बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए अभियान चलाने में हमें काफी मदद मिलेगी।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें