फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत है लॉटरी पर पैसे फूंकना, पति को यही समझाने के लिए खरीदा एक टिकट और जीती करोड़ों रुपये

Sat, 29 Oct 2016 03:02 AM IST
एजेंसी/न्यूयॉर्क
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty images
विज्ञापन
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना से लॉटरी की एक दिलचस्प घटना सामने आई है। यहां लीसेस्टर की रहने वाली ग्लेंडा ब्लैकवेल नाम की एक महिला अपने पति के लॉटरी टिकट खरीदने की आदत से परेशान थीं। पति हर बार टिकट खरीदता और मायूस होता। 
विज्ञापन


इसके चलते ग्लेंडा का परिवार आर्थिक मुश्किलों से भी जूझ रहा था। ग्लेंडा हर बार अपने पति को यही समझाती थी कि लॉटरी पर भरोसा करना सही नहीं है। यह पैसे फूंकने का एक जरिया है, जिसमें हर किसी को कामयाबी नहीं मिलती। लेकिन ग्लेंडा का पति टिकट खरीदना बंद नहीं कर रहा था। 

ऐसे में पति को यह बात साबित करने के लिए ग्लेंडा ने भी एक टिकट खरीदने का मन बनाया। वह पति को यह बताना चाहती थी कि सैकड़ों लोग टिकट खरीदते हैं, लेकिन नंबर किसी एक का लगता है और वह इतने खुशनसीब नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में कभी लॉटरी का टिकट नहीं खरीदेंगे

- फोटो : demo Pic
ग्लेंडा ने शनिवार को दस डॉलर खर्च कर टिकट खरीदा। सोमवार सुबह उनकी आंखें खुली रह गईं, जब ग्लेंडा के घर एक चेक पहुंचा। यह कोई मामूली चेक नहीं बल्कि 10 लाख डॉलर यानी करीब साढ़े छह करोड़ रुपये का चेक था, जो उन्हें लॉटरी का नंबर लगने पर भेजा गया था। 

ग्लेंडा ने सपने में भी नहीं सोचा था कि पति को समझाने के चक्कर में वह करोड़पति बन जाएंगी। फिलहाल ग्लेंडा इन पैसों से घर और जमीन खरीदने की योजना बना रही हैं। बाकी बचे पैसे वह बेटी की पढ़ाई पर खर्च करेंगी। हालांकि दंपति ने तय किया है कि वह भविष्य में कभी लॉटरी का टिकट नहीं खरीदेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें