मां की ममता ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो किसी डर-भय को नहीं मानती। अमेरिका में एक महिला ने डूब रहे अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद मौत को गले लगा लिया।
अमेरिका के फ्लोरिडा की पॉवेल लेक में फैमिली बोट ट्रिप का एंजॉय कर रही महिला को अचानक पानी में किसी के चीखने की आवाज आई। उसका 2 साल का बेटा वोट से फिसल कर पानी में गिर गया। 35 वर्षीय चेल्सी रसेल ने बिना कुछ सोचे समझे अपने बच्चे को बचाने के लिए पानी में कूद गई।
बड़ी मुश्किल से चेल्सी ने अपने बच्चे को बचा लिया। महिला काफी देर तक संघर्ष करती रही। फिर काफी देर बाद उसके परिजन ने बच्चे को नाव खींच लिया।