फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

730 फीट ऊंचा पुल, सेल्फी के चक्कर में नीचे गिरी महिला और फिर...

Fri, 07 Apr 2017 01:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
खतरनाक सेल्फी लेने के चक्कर में एक महिला करीब 730 फीट ऊंचे पुल से नीचे आ गिरी। ये पुल अमेरिका के सबसे ऊंचे पुलों में से एक है। दरअसल, महिला इस पुल पर चढ़कर एक बिल्कुल अलग सेल्फी लेना चाहती थी, लेकिन 60 फीट की ऊंचाई पर आकर उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो नीचे आ गिरी।
विज्ञापन


हालांकि, उसकी जान बच गई है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला की दोस्त पॉल गोनचॉर्क ने बताया कि उसके हाथ में गहरी चोट आई है जबकि उसकी कई हड्डियां भी टूट गई हैं। इतना ही नहीं उसे सर्जरी की जरूरत भी पड़ी है।

कैलिफोर्निया की पुलिस ने महिला के साथ हुए इस वाक्या को फेसबुक पर शेयर किया है। पुलिस ने लोगों को आगाह किया कि सेल्फी लेने के चक्कर में क्या हालात हो सकते हैं, इसके बारे में बार जान लें।महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि वो अपने दोस्तों के साथ घूमने निकली थी।
विज्ञापन


यहां पुल के पास जाना गैर-कानूनी होता है, लेकिन महिला और उसके दोस्तों ने नियम की अनदेखी की और वे पुल पर चढ़ने लगी। बता दें कि ये पुल अपनी ऊंचाई के लिए जाना जाता है, पर इसे सोशल मीडिया की नजर से देखा जाए तो ये एक खतरनाक जगह है। पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें