फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्कोंसिन गुरुद्वारे को मिलेगा एकजुटता पुरस्कार

Tue, 25 Sep 2012 11:55 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में बीते पांच अगस्त को भयानक गोलीकांड का शिकार हुए विस्कोंसिन स्थित गुरुद्वारे को वहां का एक प्रमुख मुसलिम संगठन ‘2012 एकजुटता पुरस्कार’ प्रदान करेगा। पिछले दिनों वेड माइकल पेज नामक नवनाजी विचारधारा के एक व्यक्ति ने यहां गोलीबारी की थी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई थी। वाशिंगटन स्थित काउंसिल ऑन अमेरिकन-इसलामिक रिलेशंस (सीएआईआर) इसी माह वर्जीनिया में गुरुद्वारे के प्रतिनिधियों को यह सम्मान प्रदान करेगा। यह सम्मान नेतृत्व कौशल प्रशिक्षण सम्मेलन के दौरान दिया जाएगा।
विज्ञापन


मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में सीएआईआर ने बताया कि विस्कोंसिन के ओक क्रीक में स्थित सिख गुरुद्वारे में, श्वेतों को श्रेष्ठ समझने वाले एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में छह लोग मारे गए थे। इसे अमेरिकी मुसलिम समुदाय द्वारा दोस्ती और एकजुटता के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जुलाई में ‘इसलामिक सोसायटी ऑफ  जोपलिन’ में आग लगाने की कोशिश की गई थी लेकिन सर्विलांस कैमरे की वजह से यह प्रयास नाकाम हो गया था। कार्यक्रम के दौरान इस संस्था को 2012 साहस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। सीएआईआर ने बताया कि यह पुरस्कार विपरीत परिस्थितियों में साहस का परिचय देने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें