फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑरलैंडो नरसंहार: 'पत्नी को पता थे उमर के खतरनाक इरादे', किया जा सकता है गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
'पत्नी को पता थे उमर के खतरनाक इरादे' - फोटो : reuters
विज्ञापन
अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अमेरिकी प्रांत फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर के एक नाइट क्लब में हमला करने वाले उमर मतीन की पत्नी को संभवत उनकी योजना की जानकारी थी। अफगान मूल के अमेरिकी नागरिक मतीन ने गे नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में उसके समेत 50 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


अमेरिकी नेटवर्क 'एबीसी' के मुताबिक उमर की पत्नी नूर मतीन ने इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को बताया है कि वो एक बार मतीन को पल्स नाइट क्लब लेकर गई थीं। जिस वक्त उमर नाइट क्लब का मुआयना करने पहुंचा था, गाड़ी वो चला रही थीं। उमर ने जिस वक्त हथियार खरीदे तब भी वो उनके साथ थीं। नूर मतीन के खिलाफ अधिकारी केस दर्ज करने को लेकर विचार कर रहे हैं क्योंकि वे इस मामले में जो जानती थीं, उसके बारे में सूचना नहीं दी थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑरलैंडो की घटना को 'घर में ही पनपे उग्रवाद का नतीजा' बताया था। मतीन ने गे नाइटक्लब में अंधाधुंध गोलीबारी की थी और इस हमले में हमलावर समेत क्लब में 50 लोग मारे गए थे और 53 घायल हो गए थे। इसे हाल के वर्षों में अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी गोलीबारी की घटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें