फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : व्हाइट हाउस ने जारी की चेतावनी, आने वाले साल तक रह सकता है शटडाउन

Mon, 24 Dec 2018 04:35 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अमेरिका में करीब आठ लाख सरकारी कर्मचारियों को क्रिसमस के बाद नए साल का स्वागत भी बिना वेतन के ही करने को मजबूर होने की संभावना बन गई है। अर्थव्यवस्था के शटडाउन के दूसरे दिन भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सीनेट के बीच सुलह नहीं हो पाने के बाद व्हाइट हाउस की तरफ से इसके आसार जाहिर किए गए। 

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के बजट डायरेक्टर माइक मुलवाने ने रविवार को कहा, आंशिक सरकारी शटडाउन को नए साल और अगली कांग्रेस (अमेरिकी संसद) यानी 3 जनवरी तक बढ़ाया जा सकता है। मुलवाने ने फॉक्स न्यूज संडे से बात करते हुए कहा, यह पूरी तरह संभव है कि शटडाउन 28 दिसंबर या उसके बाद अगली कांग्रेस तक खिंच जाए। मुलवाने ने शटडाउन पर टिप्पणी करते हुए यह भी कहा, जब आप राष्ट्रपति का साथ देने से इनकार करते हैं तो वाशिंगटन ऐसा ही दिखता है।

बता दें कि शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन और विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी के बीच अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार खड़ी करने के लिए 5 अरब डॉलर का फंड जारी करने पर सहमति नहीं बनने से फंडिंग बिल पास नहीं हो पाया था। इसके बाद क्रिसमस अवकाश के कारण कांग्रेस स्थगित हो जाने के कारण सरकार को आंशिक शटडाउन घोषित करना पड़ा था। इसके चलते 4 लाख कर्मचारियों को घर बैठना पड़ा है, जबकि आवश्यक सेवाओं वाले करीब 4.20 लाख कर्मचारियों को बिना वेतन के ही काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बजट समस्या के चलते अपना क्रिसमस अवकाश रद्द कर दिया है। उन्होंने शटडाउन का ठीकरा विपक्ष के डेमोक्रेटिक सांसदों के सिर पर फोड़ते हुए ट्वीट किया, मैं व्हाइट हाउस में हूं और कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं फ्लोरिडा जाने के बजाय इस बार क्रिसमस पर वाशिंगटन में ही रहूंगा।

विज्ञापन

शटडाउन को लेकर लोगों में गुस्सा

क्रिसमस से पहले ये सब होने से लोगों में गुस्सा है। दक्षिण वर्जीनिया के एक पूर्व बिजनेसमैन फिलिप गिब्स ने कहा, ‘मैं इसे पूरी तरह से हास्यास्पद मानता हूं। शटडाउन गैर जरूरी था।’ स्वास्थ्य कार्यकर्ता जेफरी ग्रीगन ने कहा, ‘नेताओं को बच्चों की तरह एक्टिंग करनी बंद कर देनी चाहिए और उन्हें जिस लिया चुना गया है वो काम करना चाहिए।’

पहली बार एक साल में तीसरा शटडाउन

अमेरिका के इतिहास में 42 साल बाद एक से ज्यादा शटडाउन हुए हैं और पहली बार एक ही साल में तीसरी बार अर्थव्यवस्था के शटडाउन की घोषणा करनी पड़ी है। बता दें कि 3 जनवरी से कांग्रेस में हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव और सीनेट पर डेमोक्रेट पार्टी का नियंत्रण हो जाएगा, जबकि इस समय ट्रंप की अपनी रिपब्लिकन पार्टी दोनों हाउस में निर्णायक भूमिका में बैठी है। इसके बावजूद ट्रंप प्रशासन को इस साल तीसरी बार शटडाउन की घोषणा करनी पड़ी है।

पैसे की कमी से जूझ रही सरकार

अमेरिकी सरकार ने सितंबर 2019 तक महज सेना, स्वास्थ्य विभाग व मानव सेवा विभाग समेत तीन चौथाई विभागों के लिए सितंबर 2019 तक पूरा फंड जारी किया है, जबकि शेष 25 फीसदी विभागों को बिना किसी फंड के ही छोड़ दिया गया है। इस कदम से यह संकेत भी जा रहा है कि दुनिया की सबसे धनी अर्थव्यवस्था वाली अमेरिकी सरकार को पैसे की कमी से जूझना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें