पूर्व हैवीवेट चैंपियन अमेरिका के माइक टाइसन का कहना है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी रॉबिन गिवंस को हॉलीवुड अभिनेता ब्रै़ड पिट के साथ बिस्तर पर नहीं बल्कि कार में आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।
टाइसन ने हफिंगनपोस्ट के कार्यक्रम 'हफपोस्ट लाइव' में बॉक्सिंग रिंग में अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन के बारे में दिल खोलकर बातें कीं।
पूर्व पत्नी गिवंस और पिट को रंगे हाथों पकड़ने के वाकये का जिक्र करते हुए पूर्व हैवीवेट चैंपियन ने कहा कि उन्होंने दोनों को कभी भी बिस्तर पर एक साथ नहीं देखा बल्कि वे कार में आपत्तिजनक स्थिति में थे।
'नशे में थे पिट'
टाइसन ने कहा़, “वे दोनों एक कार में थे। मैं जानता था कि वो गिवंस की कार थी क्योंकि मैंने उसका भुगतान किया था। मैंने किसी गोरी चमड़ी वाली को छाया को पैसेंजर सीट पर देखा और सोचा कि वो गिवंस के शो ‘हेड ऑफ दि क्लास’ की कोई महिला मित्र होगी।”
उन्होंने कहा, “जब वे दोनों करीब आए तब मुझे पता चला कि गिवंस के साथ कोई महिला मित्र नहीं बल्कि गोरी चमड़ी वाला आदमी है। गिवंस उसके ऊपर लेटी हुई थी। जब वे और करीब आए तो उन्होंने मुझे देखा।”
पूर्व हैवीवेट चैंपियन ने कहा, “लेकिन मुझे लगता है कि ब्रैड जरूर कुछ नशा किया होगा क्योंकि वो कार में मेरे बेहद करीब थे और बावजूद इसके वो मुझे देख नहीं पाए। लेकिन जब वो कार से निकल रहे थे तब उन्होंने मुझे देखा था। ब्रैड उस समय बमुश्किल से 20 साल के रहे होंगे।”
यह वाकया उस समय हुआ था जब टाइसन और गिवंस के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही थी।
गिवंस के साथ अपने संबंधों के बारे में टाइसन ने कहा, “मैं उससे शादी नहीं करना चाहता था लेकिन मैं उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था।”
वो बीते दिनों की बात है अब ब्रैड पिट हॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक एंजेलिना जोली के साथ रहते हैं।