फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अमेरिकी डॉलर के नोट पर होगी मदर टेरेसा की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानवता की सेवा के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाली भारत की मदर टेरेसा की तस्वीर 10 डॉलर के अमेरिकी नोट पर लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए दावेदारी पेश करने वाले ओहियो राज्य के गवर्नर जॉन कैशिच ने 10 अमेरिकी डॉलर के बिल (नोट) पर मदर टेरेसा की तस्वीर लगाने की यह मांग की।

उन्होंने मदर टेरेसा को सभी का प्रेरणा स्रोत बताया। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी के लिए दावेदारी पेश करने वाले सभी 11 लोगों से एक बहस के दौरान जब पूछा गया कि 10 अमेरिकी डॉलर बिल में एलेक्जेंडर हैमिल्टन की जगह किस महिला की तस्वीर लगनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

वित्त विभाग लगाना चाहता है महिला की तस्वीर

इस पर कैशिच ने कहा कि वह हैमिल्टन की जगह बिल पर मदर टेरेसा की तस्वीर चुनेंगे। उन्होंने बताया कि वह मदर टेरेसा से मिल भी चुके हैं।

अमेरिका के वित्त विभाग ने वर्ष 2020 में एलेक्जेंडर हैमिल्टन की जगह 10 डॉलर के नोट पर किसी और महिला की तस्वीर लगाने की घोषणा की है। कैशिच ने अपने जवाब में कहा कि टेरेसा का चुनाव हो सकता है कानूनी तौर पर वाजिब न हो, लेकिन वह टेरेसा को ही चुनेंगे।

उन्होंने कहा कि टेरेसा ने एक बड़ी जिंदगी जी। गौरतलब है कि मदर ने कोलकाता में रहकर मिशनरीज ऑफ चैरिटीज की स्‍थापना की जो कुष्ठ रोगियों की देखभाल में अग्रणी संस्‍था है और दुनिया के कई देशों में कार्य कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें