अमेरिका में एक महिला पर अपने पूर्व पति का गुप्तांग काटकर उसे रसोई के कचरे में डालने का आरोप लगा था। अब इसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई है।
50 साल की कैथरीन कीयू सात साल बाद पैरोल की माँग कर सकती हैं। उनके वकीलों का कहना है कि कैथरीन मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक नहीं हैं।
वकील इसके लिए पूर्व पति और बचपन में हुए दुर्व्यवहार को दोषी बता रहे हैं। कैथरीन को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं हैं।
कैथरीन के पूर्व पति का कहना है कि हमले के बाद उनकी ज़िंदगी का एक हिस्सा तबाह हो गया और वो पहचान के संकट से जूझ रहे हैं।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक कैथरीन ने अपने पूर्व पति को नींद की गोलियाँ दीं, बिस्तर से उन्हें बाँध दिया और उन पर जुलाई 2011 में चाकू से हमला किया था।
पुलिस का कहना है कि जब ये घटना हुई तो दोनों तलाक लेने की प्रक्रिया में थे।
पुलिस ने ये भी बताया कि घटनास्थल पर पहुँचने के बाद कैथरीन ने कहा था कि उनके पति के साथ ऐसा ही होना चाहिए था।