फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ मिनट में एक महिला के गर्भ से छह बच्चों को दिया जन्म

Sun, 17 Mar 2019 01:08 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
द वुमन्स हॉस्पिटल, टेक्सास
विज्ञापन

टेक्सास के ह्यूस्टन में एक महिला ने छह बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। इस महिला ने अमेरिका के ‘द वुमन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास’ में छह बच्चों को जन्म दिया है। अस्पताल ने बताया कि थेलमा चैका ने सुबह 4:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया। थेलमा स्वस्थ हैं। अस्पताल के बयान के अनुसार बच्चों का वजन एक पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें