अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना 3500 जवानों की तैनाती करेगी। यूएस के रक्षा अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका नये जवानों को मिलाकर अब तक 14500 जवानों को तैनात कर चुका है। रक्षा सचिव जिम मैटिस ने नई तैनाती को अधिकृत किया और कहा कि यह राष्ट्रपति ट्रंप की अफगान पॉलिसी का हिस्सा है।
पढ़ें: ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर दिखाई नरमी, कहा- सैन्य हमला पहला विकल्प नहीं
आपको बता दें कि ट्रंप ने पिछले महीने अफगानिस्तान से सैनिकों की जल्दबाजी में वापसी को खारिज कर दिया था। वहीं मैटिस ने 3500 सैनिकों की तैनाती को अधिकृत किया है। पिछले हफ्ते पेंटागन ने पहले 8,400 सैनिकों की जगह 11,000 सैनिकों को संशोधित किया था।
पढ़ें: US की पाक को सलाह, लश्कर-जैश के खिलाफ बदले रवैया, उठाए गंभीर कदम
शुक्रवार को मैटिस ने कहा कि था कि उन्होंने अफगानिस्तान में सैनिकों की तैनाती पर कागजी कार्रवाई पूरी कर दी है। लेकिन उन्होंने सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं किया था। सीनेटर टॉड यंग ने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हित से जुड़ा होना चाहिए। यह हमारे कमांडरों की सलाह और वहां के हालात पर निर्भर करता है।