फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ कोरिया पर US का ट्रैवल बैन, अपने लोगों को देश लौटने के निर्देश

Thu, 03 Aug 2017 08:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। इस बीच अमेरिका ने उत्तर कोरिया में रहने वाले अपने नागरिकों को जल्द से जल्द वहां से निकलने के लिए बोला है। बता दें कि अमेरिका 1 सितंबर से उत्तर कोरिया पर ट्रैवल बैन लगा रहा है। 
विज्ञापन


अमेरिका नया ट्रैवल बैन, उत्तर कोरिया पर चेतवानी के तौर पर लगा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने पिछले महीने इस ट्रैवल बैन की घोषणा की थी, जिसे बुधवार को फेडरल रजिस्टर में छापा गया है। इस बैन को लागू होने से लगभग एक महीने पहले छापा गया है।

इस बैन के लागू होने के बाद कोई अमेरिकी भी उत्तर कोरिया का यात्रा नहीं कर सकता है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले 6 मुस्लिम देशों के लोगों पर ट्रैवल बैन लगाया था। इस बैन के मुताबिक इरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के नागरिकों को अमेरिका में घुसने पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें