एक अमेरिकी थिंक टैंक ने कहा है कि चीन किसी भी वक्त साउथ चाइना सी में बनाए गए आर्टिफिशियल आइलैंड्स में वॉर प्लेन्स डिप्लॉय कर सकता है। ये भी कहा कि आइलैंड्स पर चीन काफी मिलिट्री कंस्ट्रक्शन कर चुका है। अमेरिका के एशिया मैरीटाइम ट्रांसपेरेंसी इनिशिएटिव (AMTI), वॉशिंगटन के सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज चीन की साउथ चाइना सी पर चीन की आगामी स्ट्रैटजी को लेकर एक रिपोर्ट पेश की
रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च में सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें इस बात की ओर संकेत दे रही है कि चीन आने वाले दिनों में आर्टिफिशियल आइलैंड्स पर वॉर प्लेन्स उतार सकता है। AMTI के मुताबिक, चीन ने स्प्रेटलिस और वूडी आईलैंड पर 3 एयरबेस बनाए हैं। पूरे साउथ चाइना सी पर कब्जे के लिए वह यहां एयरक्राफ्ट उतार सकता है।
गौरतल है कि अमेरिका ने ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से साउथ चाइना सी के मामले पर तल्ख रवैया अपनाया हुआ है। व्हाइट हाउस की तरफ से पिछले दिनों कहा गया था कि साउथ चाइना सी पर पूरी दुनिया का हक है। वो अंतरराष्ट्रीय वॉटर का हिस्सा है चाइना का नहीं।