पेंटागन के चीफ जिम मैटिस ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने सीरिया की वायुसेना के जंगी जहाजों के पांचवे बेड़े को तबाह कर दिया गया है। हमले की वजह से सीरिया के गोलाबारूद स्थल, हवाई रक्षा क्षमता, 20 फीसद विमानों को नुकसान पहुंचाया गया है।
इससे पहले सीरिया की असद सरकार ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में कैमिकल हमला किया था, इस खतरनाक हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरिया एयरबेस पर 59 मिसाइलें दागी थीं।
शुक्रवार को मिसाइल अटैक के बाद सीरिया के साथ खड़े रूस को सशक्त संदेश देने के लिए जी-7 देशों के प्रतिनिधियों ने इटली में मुलाकात की। मैटिस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका उस वक्त निष्क्रिय होकर नहीं खड़ा रहेगा जब असद सरकार कैमिकल हमले के जरिए निर्देोष लोगों की हत्या करती है। ये अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
ये भी पढ़ें: सीरिया के बाद अब नॉर्थ कोरिया निशाने पर, US ने भेजा जंगी जहाजी बेड़ा