फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान पर प्रतिबंध लागू, भारत समेत आठ देशों को तेल खरीदने की छूट : पोम्पियो

Mon, 05 Nov 2018 08:03 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mike Pompeo
विज्ञापन

ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध सोमवार से लागू हो गए। इस बीच, अमेरिका ने भारत सहित आठ देशों को ईरान से तेल खरीदने की छूट दी है। हालांकि यह राहत कुछ समय के लिए ही होगी। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सोमवार को कहा, ‘हमने विशिष्ट परिस्थितियों में कुछ देशों को अस्थायी राहत देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


जिन देशों को राहत दी गई है, उनमें भारत, चीन, ग्रीस, इटली, ताइवान, जापान, तुर्की और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।’ हालांकि ट्रंप प्रशासन ने इन आठ देशों को जितना जल्दी हो सके ईरान से तेल खरीद को पूरी तरह बंद करने को कहा है। पोम्पियो ने कहा कि 20 देश पहले ही ईरान से तेल खरीदना बंद कर चुके हैं और तेल खरीद में 10 लाख बैरल प्रतिदिन की कमी आई है। हालांकि भारत और चीन की तेल खरीद बंद करने की प्रतिबद्धता के बारे में पूछे जाने पर पोम्पियो ने कोई जवाब नहीं दिया। भारत और चीन ईरान से कच्चे तेल के बड़े खरीदार हैं। 

मई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुराष्ट्रीय परमाणु समझौते से अलग होने का विवादित फैसला लिया था, ये प्रतिबंध उसी का परिणाम है। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान के तेल आयात में कमी लाना है और मई के बाद से इसमें प्रतिदिन दस लाख बैरल की कमी आई है। अमेरिका ने ईरान की तेल बिक्री को पूरी तरह से बंद करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


 प्रतिबंधों का मजबूती से सामना करेगा ईरान : रूहानी
 तेहरान। ट्रंप प्रशासन ने भरोसा जताया है कि अब तक के सबसे कठोर प्रतिबंध ईरान को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे और उसके बर्ताव को बदल देंगे। इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि उनका देश मजबूती से इन प्रतिबंधों का सामना करेगा। 

रूहानी ने सोमवार को टीवी पर दिए भाषण में कहा, ‘मैं घोषणा करता हूं कि हम अमेरिका के गैरकानूनी, अनुचित प्रतिबंधों की गर्व के साथ उपेक्षा करेंगे क्योंकि ये अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ जाकर लगाए गए हैं। देश में आर्थिक युद्ध के हालात हैं, हम दमनकारी शक्तियों का सामना कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि अमेरिका के इतिहास में व्हाइट हाउस में कभी कोई ऐसा शख्स आया हो जो कानून और अंतरराष्ट्रीय समझौते के इतने खिलाफ है।’

इस्रायल ने किया स्वागत
 इस्रायल के रक्षा मंत्री एविग्दोर लिबरमैन ने ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों का स्वागत किया है। लिबरमैन ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति ट्रंप का साहसी फैसला मध्य पूर्व में परिवर्तन लाएगा, जिसका सभी को इंतजार है। अमेरिका के एक फैसले से सीरिया, गाजा, इराक, लेबनान और यमन में ईरान की खाईबंदी को करारा झटका लगा है। धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप।’ एक दिन पहले ही इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने भी अमेरिका का आभार जताया था।

रूस ने की निंदा
रूस ने अमेरिका ईरान पर पाबंदियों को लागू करने के फैसले की निंदा की है।  रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, प्रतिबंधों की घोषणा करने का उद्देश्य संयुक्त व्यापक कार्रवाई योजना (जेसीपीओए) में शामिल सदस्यों के इस समझौते को बचाने की कोशिशों को कमजोर करना है। यह परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) के लिए तगड़ा झटका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें