फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से गिरे अमेरिकी विदेश मंत्री, पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के दौरे पर गए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी रविवार को सीमावर्ती फ्रांस के इलाके में साइकिल चलाते वक्त गिर गए, जिसके चलते उनका दाहिना पैर टूट गया।
विज्ञापन


71 वर्षीय केरी को साइक्लिंग का बेहद शौक है और वह यात्रा के दौरान साइकिल साथ लेकर जाते हैं। साइक्लिंग के दौरान गिरने से केरी के दाहिने पैर की जांघ की हड्डी टूट गई।

उन्हें हेलीकॉप्टर से जेनेवा यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। जल्द ही वह अमेरिका रवाना हो जाएंगे। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘केरी की हालत स्थिर है और वे होश में हैं।’
विज्ञापन


दुर्घटना स्विट्जरलैंड के दक्षिण पूर्व करीब 40 किमी दूर फ्रांस के स्योंजियर इलाके में हुई। विदेश मंत्री ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वहां के राजनयिकों के साथ वार्ता को लेकर जेनेवा पहुंचे थे।
विज्ञापन

अमेरिकी उप राष्ट्रपति के बेटे की ब्रेन कैंसर से मौत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन के सबसे बड़े बेटे 46 वर्षीय बियू बाइडेन की कैंसर के चलते शनिवार को मौत हो गई। बियू लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। बियू के निधन पर ओबामा और प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मोदी ने कहा, ‘बाइडेन के बेटे बियू बाइडेन के कम उम्र में निधन की सूचना से बहुत दुखी हूं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें