फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति के प्रसार के लिए अमेरिका में हो रहा है गायों का संरक्षण

Mon, 20 Feb 2017 07:15 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने शांति को बढ़ावा देने के लिए गायों को मारे जाने से बचाने की मुहिम शुरू की है। इसके तहत उन्होंने एरिजोना प्रांत में अब तक सात ऐसी गायों को पाला है जिन्हें मारा जाना था। लोगों ने गौशाला काऊ सैंक्चुअरी की शुरुआत की है तथा वे सभी को यह बताते हैं कि कैसे इन जानवरों की रक्षा से पारिस्थितिकी का संतुलन बनाए रखा जा सकता है।
विज्ञापन


स्थानीय अखबार के सा ग्रैंड डिस्पैच ने गौशाला के अध्यक्ष नरेन कोका के हवाले से लिखा है, हम मानते हैं कि पशुओं के प्रति दया का भाव मनुष्यों के प्रति दयालुता को प्रेरित करता है और इससे दुनिया सुंदर होती है। गौशाला में गायों का सम्मान किया जाता है तथा उन्हें प्यार किया जाता है। उनका संरक्षण करना अच्छी सेहत तथा शांति को बढ़ाता है। 

हम यह संदेश फैला रहे हैं कि गायों का संरक्षण कितना महत्वपूर्ण है और लोगों को भविष्य के लिए टिकाऊ पारिस्थितिकी विकसित करने के लिए इनके संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। गाएं घास खाती हैं और उनका गोबर खेतों के लिए काफी अच्छा होता है। यह सतही मृदा को संरक्षित करता है जिससे भविष्य के लिए टिकाऊ पारिस्थितिकी विकसित होती है। इस गौशाला की शुरुआत 2010 में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें