फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, आधुनिक तरीके से मजबूत नौसेना तैयार कर रहा चीन

Wed, 30 Aug 2017 08:47 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
Chinese Navy
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर को लेकर चीन की विस्तारवादी नीति को देखते हुए एक अमेरिकी रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन आधुनिक और क्षेत्रीय स्तर पर एक शक्तिशाली नौसेना बनाने की तैयारी रहा है। वह इनका संचालन देश के तटों से बाहर सीमित लेकिन बढ़ी हुई क्षमता के साथ करेगा।
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिकी मदद पर बोले पाक के पूर्व गृहमंत्री- 'मूंगफली के दाने बिलियन डॉलर्स नहीं हो सकते'

कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा कि पिछले कुछ सालों से ऐसा देखा जा रहा है कि चीनी नेवी के जहाज अपने अभियानों को चीन की समुद्री सीमा से दूर संचालित कर रहे हैं। इनमें पश्चिमी प्रशांत महासागर, हिंद महासागर के साथ भूमध्य सागर और बाल्टिक सागर सहित यूरोपीय समुद्र क्षेत्र शामिल हैं। 

चीन के इन लक्ष्यों को देखते हुए पर्यवेक्षकों का मानना है कि वह अपनी नौसेना को इतना मजबूत कर देना चाहता है कि ताइवान या किसी अन्य मुद्दे पर अपने नजदीकी समुद्र क्षेत्र में होने वाले किसी संघर्ष में अमेरिकी हस्तक्षेप को रोक सके या विफल कर सके।
विज्ञापन


पढ़ें: भूस्खलन ने चीन में मचाई भारी तबाही, 30 लोगों की मौत, 12 लापता
 
रिपोर्ट में साफ तौर पर यह कहा गया है कि चीन क्षेत्रीय स्तर पर एक ऐसी आधुनिक और शक्तिशाली नौसेना बना रहा है जो सीमित लेकिन बढ़ी हुई क्षमता के साथ चीन की तटों के बाहर अपने अभियानों को संचालित कर सकने में सक्षम होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें